भोपाल/इंदौर। मध्य प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के RSS-BJP की तारीफ वाले बयान पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चौंकाने वाला प्रस्ताव दे दिया। इंदौर में उन्होंने कहा, “दिग्विजय सिंह जी, भाजपा में आपका स्वागत है!”
पुरानी तस्वीर से शुरू हुआ विवाद
दिग्विजय सिंह ने X पर PM मोदी की पुरानी फोटो शेयर कर लिखा, “यह संगठन की शक्ति है कि एक जमीनी स्वयंसेवक फर्श पर बैठकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बन गया। जय सियाराम।” RSS-BJP के कट्टर आलोचक के इस बयान ने सबको हैरान कर दिया। बाद में सफाई देते हुए कहा कि वे विचारधारा के खिलाफ हैं, सिर्फ संगठन की ताकत की तारीफ की।
CM मोहन यादव का धमाकेदार जवाब
मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा, “दिग्विजय सिंह जी ने सच स्वीकार किया। भाजपा ऐसी ही है। आइए भाजपा में!” यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। राजनीतिक हलकों में कयास लगने लगे कि क्या कांग्रेस का ‘चाणक्य’ भगवा चोला ओढ़ने वाला है?
दिग्विजय का छोटा सा जवाब: “अरे छोड़िए!”
पत्रकारों ने भोपाल में घेरा तो दिग्विजय ने बेरुखी से कहा, “अरे छोड़िए!” और चले गए। इस जवाब ने साफ कर दिया कि विचारधारा नहीं बदलेगी, लेकिन BJP की ओर से ‘ऑपरेशन लोटस’ की चर्चा तेज हो गई।

