उज्जैन/बरेली। बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा नए साल से पहले उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं और भस्म आरती में हिस्सा लिया। लेकिन उनकी इस धार्मिक यात्रा ने विवाद खड़ा कर दिया। बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इसे ‘गुनाह-ए-अजीम’ करार देते हुए नुसरत को खरी-खोटी सुनाई।
मौलाना का गुस्सा फूटा: “शरीयत का उल्लंघन”
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन ने ANI से कहा, “नुसरत ने महाकाल मंदिर जाकर पूजा की, जल चढ़ाया और माथे पर चंदन लगाया। यह शरीयत में सबसे बड़ा पाप है।” उन्होंने नुसरत को अल्लाह से माफी मांगने और कलमा दोबारा पढ़ने की सलाह दी।
नुसरत की आस्था पर खुलासा
मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने वाली नुसरत ने हाल ही में पॉडकास्ट में बताया कि वे बचपन से मंदिर, गुरुद्वारा, चर्च जाती रहीं। वे 16 शुक्रवार व्रत, माता संतोषी व्रत रखती हैं और वैष्णो देवी, केदारनाथ की यात्रा कर चुकी हैं। नुसरत का कहना है, “नमाज भी पढ़ती हूं, मंदिर में भी माथा टेकती हूं। ईश्वर का हर रूप सम्मानजनक है।”
नुसरत की इस उदार धार्मिक सोच पर मौलाना का फतवा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्या नुसरत जवाब देंगी? विवाद बढ़ने की पूरी संभावना।

